Greater Noida News : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने यमुना के किनारे बने फार्म हाउस में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को जीरो प्वाइंट के पास से मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले मे पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़िता ने करीब पांच महीने पहले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दिनेश चौहान फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी दिनेश चौहान और उसके एक साथी ने जुलाई 2025 में दलेलपुर गांव के समीप फार्म हाउस में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से युवती फार्म हाउस पर पहुंची थी। इसके बाद दोनों ने घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को घटना के समय गिरफ्तार किया था, जबकि आरोपी दिनेश चौहान इस घटना में फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उसको भी जीरो प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

