Greater Noida News : संपत्ति विवाद में चाचाओं ने की थी भतीजे की गोली मारकर हत्या, तीन को आजीवन कारावास

Jun 11, 2024 - 12:15
Greater Noida News : संपत्ति विवाद में चाचाओं ने की थी भतीजे की गोली मारकर हत्या, तीन को आजीवन कारावास
Symbolic image

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र में करीब 17 वर्ष पूर्व खेरली गांव में रहने वाले युवक की उसके चार चाचाओं ने हत्या कर दी थी इस मामले में जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने सोमवार को तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। उनके ऊपर आर्थिक दंड भी लगाया गया है। यह हत्या संपत्ति को हड़पने की उद्देश्य की गई थी।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2007 में दनकौर के खेरली गांव में रहने वाले वीरेश्वर प्रताप उर्फ पिंटू उम्र 21 वर्ष की घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिंटू जब 2 वर्ष का था तब उसके पिता की मौत हो गई थी। उसके नाम काफी संपत्ति थी। इस मामले में उसके मामा ने उसके चार चचाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने उसके सगे चाचा हरि, हरवीर, ज्ञानी और वेद को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की। इस मामले की सुनवाई अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश- 6 राजेश कुमार मिश्रा की अदालत में चल रही थी।

Greater Noida News : 

 उन्होंने बताया की सुनवाई के दौरान एक आरोपी वेद की मौत हो गई। इस मामले में 12 लोगों की गवाही हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मिले साक्ष्य, हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार और गवाहो के बयान के आधार पर न्यायालय में यह बात सिद्ध हुई कि हरि,हरवीर, ज्ञानी ने आदि ने संपत्ति के विवाद में अपने भतीजे की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इनके ऊपर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है जुर्माना अदा ना करने पर 60 दिन की अतिरिक्त सश्रम करवाना भुगतना होगा। उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ऑपरेशन कनविक्शन के तहत कोर्ट में लंबित मामलों की भरपूर पैरवी कर रही है। इसी का परिणाम है कि आरोपियों को सजा हुई है।