Greater Noida News : जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Jan 7, 2026 - 15:56
Greater Noida News : जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Symbolic Image

Noida News : थाना दनकौर पुलिस ने जिला बदर बदमाश को जनपद की सीमा में रहते हुए गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध बंदूक और कारतूस बरामद किया है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक ओम प्रकाश निषाद ने एक सूचना के आधार पर आसिफ उर्फ कलुआ पुत्र पीरु को ग्राम अट्टा फतेहपुर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश को 6 माह के लिए पुलिस आयुक्त के न्यायालय द्वारा जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद भी यह जनपद की सीमा में अवैध रूप से रह रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जिला बदर बदमाश जनपद की सीमा में रह रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे सलारपुर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक बंदूक और कारतूस बरामद किया है।