Noida News : लावारिस कुत्ते ने पार्क में झूला झूल रही दो साल की बच्ची को काटा
Noida News : पार्क में झूला झूल रही 2 साल की बच्ची को एक लावारिस कुत्ते ने काट लिया। परिजनो ने उसको कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसका उपचार चल रहा है।
नोएडा के सेक्टर 61 निवासी अभिनव अग्रवाल ने बताया कि उनकी 2 साल की बेटी सुबह अपनी मां के साथ पार्क में लगे झूले पर झूला झूल रही थी। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को कई जगह से काट लिया। उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना से पार्क में खेल रहे अन्य बच्चों में भय व्याप्त हो गया। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की है की लावारिस कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

