Noida News : सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

Aug 1, 2024 - 14:14
Noida News : सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
google image
Noida News :  थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के महर्षी आश्रम के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को महावीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा पंकज 30 जुलाई की रात को एक कंपनी से काम करके वापस घर लौट रहा था। जब वह महर्षी आश्रम रोड पर पहुंचा तो एक अज्ञात  डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया।
Noida News :
 इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।