Greater Noida News : 70 वर्षीय व्यक्ति की सीढिओ से गिरकर मौत

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में एक 70 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में सीढिओ से गिर गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। पुलिस आत्महत्या या हादसा दोनों एंगल से जांच कर रही है।
Greater Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी में जसवीर सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह उम्र 70 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में सीढिओ से नीचे गिर गए। उन्हे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या किया है या यह एक हादसा है।