Greater Noida News : बाइक चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया की जयंती प्रकाश उम्र 56 वर्ष पुत्र जयपाल सिंह थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी मॉल के पास से बीती रात को पैदल गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

