Jewar News : जेवर नगर पंचायत के वार्ड -12 के उपचुनाव के लिए जमकर हो रहा है मतदान

May 5, 2026 - 12:47
Jewar News : जेवर नगर पंचायत के वार्ड -12 के उपचुनाव के लिए जमकर हो रहा है मतदान
Symbolic Image

Jewar News : जेवर नगर पंचायत के वार्ड-12 के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतदान शुरू हो गया है। जेवर के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में सुबह से मतदान शुरू हुआ। क्षेत्र के लोग सभासद के चुनाव के लिए वोट डाल रहे है। 7 मई को मतगणना के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। वार्ड-12 में हो रहे चुनाव के लिए 1450 मतदाता हैं। जिनके लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केंद्र के अंदर दो पोलिंग बूथ है, जहां पर वोट डाले जा रहे है। मतदान कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की ओर से तीन पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। दो पोलिंग पार्टियां मतदान करा रही है, जबकि एक रिजर्व में है। जरूरत के अनुसार उनसे काम लिया जाएगा। सभासद पद के लिए जेवर तहसील से देवेश गोयल, पराग और मोहित मैदान में हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

 सेक्टर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश ने बताया कि आज सुबह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है। सुबह निर्धारित समय से मतदान शुरू हो गया और पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है। अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।