Noida News : नोएडा एयरपोर्ट से एयर टिकट की बुकिंग शुरू ,15 जून को होगी पहली उड़ान
Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को पहली फ्लाइट बेंगलुरु के लिए जाएगी। यह फ्लाइट लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट होकर बेंगलुरु जाएगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है।
पहली फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की होगी। अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नोएडा एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने की तिथि अभी घोषित नहीं की है।
Noida International Airport : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम अप्रूवल मिलने के बाद इंडिगो ने 15 जून से विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार शाम को एयरपोर्ट से पहले फ्लाइट का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया। इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आएगी और यहां से बेंगलुरु जाएगी।
Yamuna Expressway Industrial Development Authority : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि यह फ्लाइट सुबह 8:15 पर पहुंचेगी और कुछ देर नोएडा एयरपोर्ट पर रुकने के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगी। देश के अन्य शहरों के लिए फ्लाइट शेड्यूल भी देर रात तक सामने आ जाएगा। दिल्ली एनसीआर के यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों जैसे नवी मुंबई, कश्मीर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, जयपुर,बंगलुरू, अहमदाबाद, गोवा के लिए उड़ाने शुरू करने की तैयारी है।

