Jewar News : खरीदार बनकर आई महिलाओं ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात किया चोरी

Feb 28, 2026 - 18:52
Jewar News : खरीदार बनकर आई महिलाओं ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात किया चोरी
खरीदार बनकर आई महिलाओं ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात किया चोरी

Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में स्थित एक सुनार की दुकान पर आभूषण खरीदने के बहाने आई महिलाओं ने दुकान से करीब 100 ग्राम सोने का आभूषण चोरी कर लिया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Police Station Jewar News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में पवन नामक एक सुनार की दुकान है। वहां पर कुछ महिलाएं जेवरात खरीदने के लिए आई। उन्होंने जेवरात खरीदने के बहाने दुकान से करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।