Greater Noida News : घर के बाहर खेलता हुआ चार वर्षीय बच्चा नहर में गिरा, मौत

Feb 28, 2026 - 18:56
Feb 28, 2026 - 18:57
Greater Noida News : घर के बाहर खेलता हुआ चार वर्षीय बच्चा नहर में गिरा, मौत

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम दौला रजपुरा में एक चार वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेलते समय नहर में गिर गया। वह नहर की पानी में डूब गया। बच्चे के शव को बरामद करने के लिए एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, गोताखोर और पुलिस की टीमें लगी है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम दौला रजपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति इसरार का चार वर्षीय बेटा अदनान अपने घर के बाहर नहर के किनारे खेल रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया तथा वह नहर के पानी में गिर गया, जिससे वह डूब गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना दनकौर, पुलिस एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, गोताखोरों की सहायता से बच्चों के शव की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव की तलाश जारी है। वही बच्चे के नहर में डूबने की सूचना पाकर क्षेत्र और आसपास के भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।