Greater Noida News : पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

Jun 18, 2025 - 00:25
Greater Noida News : पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दो गिरफ्तार
Google Image

Greater Noida News : पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को थाना दनकौर पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

Police Station Thana Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 12 मई को एक युवक विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह फल लेकर घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे गोली मार दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त राहुल पुत्र मानसिंह तथा रोहित चंदेला पुत्र ओमवीर सिंह को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के मंडी श्याम नगर में 12 मई की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को सरेबाजार गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे ग्रेटर नोएडा के ओमेगा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सादोपुर गांव निवासी विशाल (21) के रूप में हुई है, जो फिलहाल अपने परिवार के साथ मंडी श्याम नगर की मधुबन कॉलोनी में रह रहा था। उनके अनुसार मृतक विशाल कुछ वर्ष पूर्व अच्छेजा गांव में हुई एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था। दो साल जेल में रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय विशाल घर से बाजार में फल खरीदने निकला था। जैसे ही वह दनकौर रोड पर पहुंचा, उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसे नजदीक से गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उनके अनुसार मृतक के पिता विजय ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या रंजिशन की गई है। इसमें अच्छेजा गांव के कुछ लोगों का हाथ है। मृतक छह माह पहले ही जेल से छूटकर आया था।