Greater Noida News : बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र के नगला कंचन गांव (करौली) में शुक्रवार शाम कूलर में पानी डाल रहे एक व्यक्ति बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुजीत उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के नगला कंचन गांव (करौली) निवासी 42 वर्षीय सुनील शर्मा शुक्रवार शाम को अपने घर में रखे कूलर में लोहे की बाल्टी से पानी डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक कूलर में करंट दौड़ने लगा, जिसकी चपेट में आकर सुनील गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उनकी मौत हो गई।
उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। इससे पहले गुरुवार को भी इसी गांव में 21 वर्षीय मैकेनिक मुकेश की रफ्रिजरेटर ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। दो दिनों के भीतर गांव में करंट से दो युवकों की मौत से मातम पसरा हुआ है।