Greater Noida News : युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर सगाई तुड़वाई,दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Greater Noida News : थाना सूरजपुर में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी की अश्लील फोटो दो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसकी वजह से उसकी बेटी की सगाई टूट गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि साकीपुर गांव में रहने वाली एक महिला ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी की शादी अल्फा -2 सेक्टर में रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। 8 मई वर्ष 2026 को उसकी बेटी की गोद भराई, रिंग सेरेमनी तथा सगाई संपन्न हुई। पीड़िता के अनुसार दोनों परिवार काफी सुख खुश थे, तभी 12 मई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की आईडी से लड़के वालों और उनके रिश्तेदारों को उनकी बेटी की 25- 30 अश्लील फोटो भेजी गई। जिस लड़के के साथ उनकी बेटी की गंदी फोटो है उसका नाम रोहित पुत्र चरण सिंह निवासी फरीदाबाद है।
महिला ने बताया कि इस मामले की शिकायत तत्काल पुलिस से की गई। चौकी प्रभारी ने इस मामले की जांच की। पीड़िता के अनुसार इससे पूर्व भी रोहित ने उसकी बेटी की अश्लील फोटो वायरल किया था, जिसके बारे में सामाजिक व्यक्तियों द्वारा एक पंचायत करके रोहित को समझाया गया था। रोहित ने अपनी गलती मानी थी। इसके बावजूद भी जब उसकी बेटी की सगाई हुई तो उसने उक्त फोटो को अपने साथी पिंटू फौजी के साथ मिलकर वायरल कर दिया, तथा लड़के पक्ष को भेज कर उनकी बेटी को बदनाम किया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

