Greater Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर की फायरिंग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Feb 28, 2026 - 18:42
Greater Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर की फायरिंग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर की फायरिंग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Greater Noida News : कासना थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक घर पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वारदात की पूरी तस्वीर कैद हुई है।

Police Station Kasna Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:41 बजे एक स्कूटी पर सवार दो युवक और एक बाइक पर सवार दो अन्य युवक बिना हेलमेट लगाए सलेमपुर गांव स्थित एक मकान के पास पहुंचे। वाहन रोकने के बाद उनमें से एक युवक तमंचा निकालकर घर की ओर फायरिंग किया। गोली चलाने के बाद चारों युवक मौके से तेजी से फरार हो गए।

उन्होने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी और कासना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उनके अनुसार सूचना प्राप्त होते ही साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है। संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जाच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों ने इस तरह की वारदात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।