Noida News : घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग

May 5, 2026 - 12:51
Noida News : घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग
घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग

Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 27 स्थिति एक घर के बाहर खड़ी कर में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 27 के डी- 97 स्थित घर में आग लगी है, तथा कुछ लोग फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहां पर जाकर देखा गया कि घर के बाहर खड़ी कार में आग लगी थी। कार के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्पार्किंग होने के चलते कार में आग लगी। कार में लगी आग ने घर के बाहर लगे एक पेड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। सूचना देने वालों ने घर में आग लगने और फंसे होने की सूचना गलत दी थी।