Noida News : दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 दो पहिया वाहन बरामद

May 5, 2026 - 12:59
Noida News : दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 दो पहिया वाहन बरामद
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 12 दुपहिया वाहन बरामद किया है। इनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू भी बरामद किया है।

Police Station Sector 24 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर अनिकेत उर्फ अंकित पुत्र वीरेंद्र सिंह तथा रतन सिंह उर्फ रवि पुत्र आनंद सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशान देही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 दुपहिया वाहन जिसमें 11 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी है, बरामद किया है। आरोपियों के पास है पुलिस ने एक-एक चाकू भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी सेक्टर 11 के पास से हुई है। ये बदमाश सेक्टर 11 के पास स्कूटी पर सवार होकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़े थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। ये बदमाश पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं।