Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

May 29, 2025 - 12:36
Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Noida News : थाना फेस-2 पुलिस ने बीती रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। इनके पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस, चाकू तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Thana Phase 2 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस -दो पुलिस बीती रात को सेक्टर 81 के पास चैकिंग कर रही थी, तभी दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके उन्हें घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली मुकेश पुत्र रामस्वरूप निवासी जनपद मथुरा के पैर में लगी है। इसकी उम्र 39 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी पीतम पुत्र राजपाल निवासी पलवल हरियाणा उम्र 24 वर्ष मौके से भाग गया था। पुलिस ने कांबिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा और एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुकेश के ऊपर पूर्व में 10 तथा प्रीतम के ऊपर पूर्व में चार मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।