Noida News : पांच शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 21 दुपहिया वाहन बरामद
Noida News : थाना सेक्टर- 113 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 21 दोपहिया वाहन बरामद किया है।
Thana Sector - 113 Noida News : पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर पांच बदमाशों मोहित सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 19 वर्ष, ओमवीर कुमार पुत्र राजू वर्मा उम्र 19 वर्ष, आकाश सिंह पुत्र मनमोहन सिंह उम्र 21 वर्ष, रोहित कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार उम्र 28 वर्ष तथा आनंद कुमार पुत्र परमेसी दयाल उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 19 बाइक और दो स्कूटी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इससे पूर्व भी कई बार जेल जा चुके हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग एनसीआर से वाहन चोरी करने के बाद उसके फर्जी दस्तावेज बनाकर सीधे-साधे लोगों को बेच देते हैं ।

