Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान घरों में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार ,गोली लगने से हुआ घायल

May 29, 2025 - 12:14
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान घरों में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार ,गोली लगने से हुआ घायल
पुलिस मुठभेड़ के दौरान घरों में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार ,गोली लगने से हुआ घायल

Greater Noida News : थाना इकोटेक-तीन पुलिस ने आज सुबह को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

Thana Ecotech-3 Greater Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त जोन-प्रथम हृदयेश कठेरिया ने बताया कि थाना ईकोटेक- तीन पुलिस आज सुबह को लखनावली गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे रुकने की वजाए वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपर उपायुक्त ने बताया कि अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली विवेक पुत्र तारकेश्वर निवासी जनपद भागलपुर बिहार के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने विभिन्न घरों से चोरी किए हुए चांदी का सामान, सोने के जेवरात,4000 नगद,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश ने कई मकानों में चोरी की वारदात करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के ऊपर पूर्व में सात मुकदमे दर्ज हैं।