Noida News : सड़क हादसे में सपा नेता के भाई की मौत
Noida News : समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष के बड़े भाई की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि अर्जुन प्रजापति पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी सेक्टर- 40 ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात को उनके बड़े भाई राजेश कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 99 स्थित अपने घर जा रहे थे। सेक्टर 48 की लाल बत्ती के पास सड़क पर जा रही एक गाय से उनके भाई की स्कूटी टक्करा गई। जिसके कारण वह सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आ रही तेज गति कार ने सड़क पर घायल अवस्था में गिरे हुए उनके भाई को कुचल दिया।
उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित अर्जुन प्रजापति ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। वह सपा के मजदूर सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। उनके अनुसार उनके भाई आर्किटेक्ट के रूप में काम करते थे। घटना की सूचना के बाद समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।

