Jewar News : जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़े से काटकर की हत्या

Oct 5, 2026 - 12:06
Jewar News : जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़े से काटकर की हत्या

Noida News : थाना जेवर क्षेत्र के नीमका गांव में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति का लहूलुहान शव पुलिस को आज सुबह मिला है। उनकी फावड़े से गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई ने ही उसकी हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

  पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के नीमका गांव में रहने वाले भोले शंकर (50) पुत्र उदय सिंह का शव आज सुबह को लहू लहान अवस्था में नीमका गांव के पास मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उनकी हत्या उनके भाई देवेंद्र द्वारा गला काटकर की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के एक अन्य भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर पता चला कि बड़े भाई की छोटे भाई देवेंद्र ने हत्या की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। लोगों मे घटना को लेकर काफी आक्रोश है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझा बूझाकर वहां से उन्हें घर वापस भेजा।