Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या

Oct 4, 2026 - 23:40
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।

Police Station Sector 126 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाले दिनेश (24 वर्ष) पुत्र रामभरों से ने मानसिक तनाव के चलते आज रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है।

Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र में रहने वाले उज्जवल कुमार 24 पुत्र मोहन बर्मन मूल निवासी असम ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर -20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गुल मोहम्मद (29) पुत्र जुम्मन खान ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह मूल रूप से जनपद अमरोहा का रहने वाला था।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में रहने वाले गौरव शर्मा 46 वर्ष पुत्र विजय कुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले गोविंद प्रसाद (34 ) पुत्र भूरे राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत बीमारी के चलते हुई है।