Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में युवक समेत तीन की मौत

Oct 4, 2026 - 23:29
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में युवक समेत तीन की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस -2 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यश तिवारी (23) पुत्र शशिकांत तिवारी मूल निवासी जनपद हमीरपुर नोएडा के सेक्टर 125 स्थित एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हुए थे। वह नौकरी की तलाश में थे। आज वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए दिल्ली गए। वहां से पार्टी करके लौट रहे थे। इसी बीच उनकी कार भंगेल एलिवेटेड रोड पर उतरते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में यश तिवारी और उनके दो अन्य साथियों को गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आज शाम को उपचार के दौरान यश तिवारी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का लहूलुहान शव पुलिस को मिला है। पुलिस को आशंका है कि उक्त व्यक्ति की मौत सड़क हादसे के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में रोहित सैनी पुत्र घनश्याम उम्र 32 वर्ष की रविवार को मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।