Noida News : गहरे नाले में गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

Jul 27, 2026 - 23:02
Noida News : गहरे नाले में गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास बड़े नाले में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सोमवार की रात को गिर गए। उन्हें नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सलारपुर गांव के पास से बहने वाले बड़े नाले में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गिर गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नाले से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।