Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Greater Noida News : थाना कासना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम को थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची थाना कासना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

