Noida News : ऑनलाइन कार बुक करके लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात लुटेरे को सोमवार की देर रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है। इनके पास है पुलिस ने लूटी हुई कार, अवैध हथियार, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस सोमवार की देर रात को एएमआर बिल्डिंग के पीछे बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर वहां से भागने लगे
उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। उनकी पहचान रमन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी जनपद भिंड मध्य प्रदेश उम्र 22 वर्ष तथा अभिषेक सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी जनपद भिण्ड मध्य प्रदेश उम्र 19 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोबाइल फोन ,घटना में प्रयुक्त दो अन्य मोबाइल फोन, देशी तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा उबर ऐप से दिल्ली से दनकौर जाने के लिए एक कैब बुक की गई थी। बदमाशों ने 26 जुलाई को थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में कार चालक के साथ मारपीट कर उनकी कार ,मोबाइल फोन आदि लूट लिया था। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

