Noida News : महिला उन्नति संस्था ने सैनिकों के शौर्य व बलिदान के प्रति बच्चों को किया जागरूक

Noida News : सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने पर देश के सैनिकों के शौर्य और बलिदान के प्रति बच्चों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन सांईं पब्लिक स्कूल सदरपुर सेक्टर-45 में किया गया।
Noida News :
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने बच्चों को कारगिल विजय दिवस के महत्व और देश के वीर सैनिकों के बलिदानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारे वीर सैनिकों ने हंसते-हंसते अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। रेनू बाला ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे हमेशा इस दिवस का सम्मान करें और सैनिकों के बलिदान को याद रखें। कार्यक्रम में बच्चों ने वीर सैनिकों की याद में नारे भी लगाए। इस दौरान अंजनी सिंह, मीना देवी, पार्वती बिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।