Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पंकज पुत्र रामदेव उम्र 35 वर्ष पंचायतन गांव में रहते थे। वह शराब पीने के आदि थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले आशीष पुत्र अरविंद राय उम्र 47 वर्ष निवासी चिपियाना बुजुर्ग ने सोमवार की शाम को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली सोनम पुत्री रामपाल उम्र 19 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर सोमवार की शाम को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक सिंह पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह उम्र 24 वर्ष ने सोमवार सुबह को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोमवार की रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद वाराणसी के रहने वाले थे। मौजूदा समय मे वह बेरोजगार थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

