Greater Noida News : हथियारबंद चार बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में की लूटपाट, विरोध करने पर पिस्टल की बट से किया हमला

Greater Noida News : थाना कासना क्षेत्र के ग्राम रोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर 24 फरवरी की देर रात को हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने व्यक्ति की सिर पर पिस्टल लगाकर उसके गले से सोने की चेन लूट लिया। विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए। बदमाश वहां से भाग गए।
Greater Noida News:
थाना कासना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को अनूप सिंह पुत्र भोले राम निवासी ग्राम रोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 फरवरी की रात 1:30 बजे के करीब वह अपने घर पर सो रहे थे, तभी अचानक चार अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दिया, तथा उनके गले से सोने की चेन लूट लिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल की बट से उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगो को देखकर बदमाश पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम में बनाई गई है।