Noida News : प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा को जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का किया कार्य: पंकज चौधरी
Noida News : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरणा लेते हुए ‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ अभियान के माध्यम से समाज में सेवा कार्यों से जुड़ी प्रेरक और अनकही कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा की जी बजाज कालेज में आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता करमवीर नागर ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, जिला प्रभारी कानता कर्दम, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक मास्टर तेजपाल नागर , विधायक धीरेन्द्र सिंह , पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, एम एल सी श्रीचन्द शर्मा, एम एल सी नरेन्द्र भाटी , प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय मंत्री आयुष पंवार तथा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा’ को जनभागीदारी और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का कार्य किया है। ‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से ऐसे सेवा कार्यों को सामने लाया जाएगा, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं।उन्होंने कहा मोदी के प्रशासनिक, शासनीय, राजनीति का सफर 2001 सात अक्टूबर से प्रारंभ हुआ 7 अक्टूबर 2026 को जिसके पच्चीस वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनकही कहानिया मे प्रमुख रूप से भुज में आये भूकम्प में गुजरात को खड़ा करना, गुजरात में बड़ा निवेश लाना हो और 2014 से भारत को एक बार फिर सोने की चिड़िया बनाने के लिये देश को विकसित भारत बनाने के लिये निरंतर कार्य कर रहे हैं और देश को अखण्ड बनाने के लिए धारा 370 को हटाना देश के विकास के लिए विश्व स्तरीय सड़क एयरपोर्ट ,पोर्ट राष्ट्रीय रेल मार्ग को सुगम बनाने का काम ग्यारहवें स्थान से चौथे स्थान की आर्थिक मज़बूती के साथ विश्व पटल पर आए। संकट में भी आर्थिक जी वैश्विक स्तर पर सर्वाधिकबनाने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान्य नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यों के लिए अयोध्या में भगवान राम का मंदिर, काशी में काशी कोरिडोर, उज्जैन महाकाल की नगरी, मथुरा में विकाश कार्य और उन्होंने कहा प्रदेश को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी के शासन में गुंडे बदमाशों का सफाया हो रहा है प्रदेश निवेश तेजी से बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रगति के साथ डबल इंजन की सरकार विकास कार्य कर रही गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश का शोविंडो है यहाँ जेवर एयरपोर्ट बन आने से क्षेत्र का और विकास होगा।
किस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाज़ सिंह नागर ने कहा कि सेवा की भावना ही समाज को मजबूत बनाती है और प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर किसी जरूरतमंद की मदद करके राष्ट्रनिर्माण में योगदान दे सकता है।मोदी , योगी के शासन से देश एवं प्रदेश में विकास हो रहा है ।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने आये सभी अतिथियों को स्वागतः सम्मान किया और कहा सेवा संकल्प के अभिजन को हम जान जन तक लेकर के जाएँगे।

