Jewar News : हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Jewar News : थाना जेवर पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
Jewar News :
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि 9 जून को किशन पाल नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गोलू पुत्र सुनील और उसके अन्य साथियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज इस घटना में आरोपी गोलू पुत्र सुनील को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।