Jewar News : घर में सो रही युवती की अस्मत लूटने का प्रयास, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

Sep 17, 2025 - 15:18
Jewar News : घर में सो रही युवती की अस्मत लूटने का प्रयास, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Symbolic Image

Jewar News : थाना जेवर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो लोगों ने उसके घर पर रात के समय आकर घर मे  सो रही उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि नगला छित्तर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने मकान के आगे गाय की देखभाल के लिए सो रहे थे। उनके मकान के अंदर उनकी पत्नी, उपरी मंजिल पर उनकी बेटी व छोटे बच्चे सो रहे थे, तभी 16 सितंबर की रात 2 बजे जुनैद पुत्र मुन्ना व नाजिम पुत्र अकबर उनके घर पर आए। इन लोगों ने घर की ऊपरी मंजिल में सो रही उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। आरोपी गलत नीयत से उसकी बेटी के नाजुक अंगों को दबाने लगे तथा उसके कपड़े उतारने लगे। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी ने शोर मचाया आसपास के लोग जाग गए। इसी बीच आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।