Noida News : खरगोश पार्क के तालाब में नहाने गया किशोर डूबा, शव बरामद

Aug 21, 2024 - 12:33
Aug 21, 2024 - 13:15
Noida News : खरगोश पार्क के तालाब में नहाने गया किशोर डूबा, शव बरामद
Rabbit park Noida (Google image)

Noida News : थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में रहने वाला एक 14 वर्षीय बच्चा सेक्टर-54 स्थित खरगोश पार्क में कल नहाने गया था। वह नहाते समय तालाब में डूब गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। आज पुलिस ने उसके शव को बरामद किया है।

Noida News :

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अंकुश पुत्र मिथुन उम्र 14 वर्ष जो कि चौड़ा गांव में रहता था, वह कल खरगोश पार्क सेक्टर-54 के तालाब में नहाने गया था। वहां पर वह गहरे पानी में डूब गया। उसके परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव की तलाश शुरू की।

आज सुबह को उसका शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि किशोर अपने कुछ साथियों के संग नहाने गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।