Greater Noida News : मारपीट में घायल युवक का उपचार के दौरान मौत, पुलिस पर रफा-दफा करने का आरोप

May 28, 2025 - 13:33
Greater Noida News : मारपीट में घायल युवक का उपचार के दौरान मौत, पुलिस पर रफा-दफा करने का आरोप
Google Image

Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने शराब के नशे में जमकर पीटा तथा उन्हें उनके कमरे में बंद कर दिया। फैक्ट्री से काम करके लौटे उनके भाई ने उन्हें उपचार के लिए बिसरख स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर दौराने उपचार उनकी मौत हो गई।

Greater Noida News : मृतक रोहित (32 वर्ष) मूल निवासी जनपद वैशाली बिहार के भाई कुंदन कुमार ने बताया कि वह कुलेसरा में अपने भाई रोहित के साथ रहते हैं। 17 मई को उनके भाई रोहित कुमार अपने घर पर था। वहां पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि ने उनके भाई के साथ मारपीट की। गाली गलौज की, जिससे रोहित को गंभीर चोट आई। पीड़ित के अनुसार उसे उपचार के लिए बिसरख स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। पीड़ित के अनुसार 26 मई को रोहित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के भाई के अनुसार पुलिस ने इस मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया। पुलिस ने उनसे यह लिखवा लिया कि रोहित शराब के नशे में कमरे के अंदर बिमार पड़े थे, और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 वहीं पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आज घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।