Greater Noida News : आठ कुख्यात बदमाश गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध
Greater Noida News : चोरी ,लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराध को कारित करने वाले आठ बदमाशों के खिलाफ थाना बिसरख पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनके खिलाफ पूर्व में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
Thana Bisrakh Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर आकाश त्यागी पुत्र प्रदीप त्यागी, शाहरुख पुत्र आस मोहम्मद, मुनाफ पुत्र मुनव्वर, गुलजार पुत्र फजरू, आजाद पुत्र फजरू, अंकुश कुमार पुत्र जय प्रकाश, विकास उर्फ बिल्लू पुत्र राजेंद्र, इस्तकार पुत्र अजीज के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है। इस गिरोह के लोग लूटपाट, चोरी, डकैती जैसे संगीन अपराध करते हैं। इन्होंने पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई थी। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी पूर्व में थाना बिसरख पुलिस द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अपराधियों ने अपराध के रास्ते कितनी संपत्ति अर्जित की है। इनकी संपत्ति को कुर्क करने की भी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

