Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत

Mar 9, 2026 - 19:23
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में हरपाल सिंह पुत्र भरत सिंह उम्र 44 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मूल रूप से जनपद फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि बिन्द प्रकाश पुत्र त्रियोगी प्रसाद निवासी ग्राम जलपुरा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 मार्च की रात को उनके पिता त्रियोगी प्रसाद ग्राम जलपुरा से छोटा हाथी वाहन लेकर डासना की तरफ जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस में पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हैं उनके पिता के गाड़ी में टक्कर मार दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात को गजे सिंह पुत्र रामदास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनका छोटा भाई जगबीर पेंटर का काम करता था। पीड़ित के अनुसार उसका भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर एटीएस गोल चक्कर के पास से गुजर रहा था, तभी हिंडन पुल के पास गलत दिशा से आ रहे एक ऑटो चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।