Noida News : विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी

Mar 9, 2026 - 19:15
Noida News : विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी
Symbolic Image

Noida News : बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने लाखों रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर थाना बिसरख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Police Station Bisrakh Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मोहम्मद अनीस पुत्र मोहम्मद हनीफ ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार गौर सिटी मॉल में सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा पुत्र पालाराम निवासी करनाल हरियाणा तथा राजीव शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा निवासी करनाल हरियाणा ने एक प्लेसमेंट एजेंसी खोला है। इन लोगों ने सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यम से बेरोजगारों को विदेश भेजने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। पीड़ित के अनुसार आरोपी युवकों को रसिया, फिनलैंड, पोलैंड आदि देशों में नौकरी दिलवाने का वादा करते हैं। पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने उसे तथा उसके अन्य साथियों वारिस, इरशाद, दिलशाद, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद नौशाद, मंसूर अंसारी, मोहम्मद सलमान, अशोक कुमार, अब्दुल कयूम, मोहम्मद असलम, स अदनान मोहम्मद, शाहिद मोहम्मद, गुलशन, निहाल, बाबू, शमशेर अंसारी, रहमत अली, मोहम्मद मुजाहिद, राजा हुसैन, मिर्ज़ा ग़ालिब, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद कबीर, मोहम्मद जावेद, शेख सरताज, मोहम्मद वाहिद सहित कई लोगों को अपने जाल में फंसाया तथा उनसे विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए ले लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने फर्जी वीजा और एयर टिकट दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनका पासपोर्ट आदि भी अपने पास रख लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।