Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत

Mar 8, 2026 - 18:27
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में चार की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को हरगोविंद सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके चाचा गिरिराज सिंह (67 वर्ष) बीती रात को डाबरा गांव की तरफ जा रहे थे ,जैसी ही वह डाबरा टी -पॉइंट के पास पहुंचे अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा की जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात को जगबीर सिंह पुत्र रामदास मूल निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र (40 वर्ष) थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अंकुर कुमार पुत्र रतन सिंह मूल निवासी जनपद हापुड़ उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक वैभव कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में विकास शर्मा पुत्र राम अवतार शर्मा उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।