Noida News : मानसिक तनाव के चलते दो ने की आत्महत्या,तीन ने किय प्रयास

Mar 9, 2026 - 19:32
Noida News : मानसिक तनाव के चलते दो ने की आत्महत्या,तीन ने किय प्रयास
Symbolic Image

Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।

Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी अमित खारी ने बताया कि आदित्य राज पुत्र मिथिलेश उम्र 23 वर्ष मूल निवासी जमशेदपुर झारखंड मौजूदा समय में वाजिदपुर गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Police Station Sector 113 Noida News : वही थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाली श्रीमती अनीता सरकार उम्र 22 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर- 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज में बताया कि होशियापुर गांव में रहने वाली अलीशा खातून पुत्री मोहम्मद आशिक उम्र 19 वर्ष ने आज अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया।

 

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि देवेंद्र निवासी नगला चरण दास गांव ने मानसिक तनाव के चलते सोमवार को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी उम्र 36 वर्ष है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया है।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के गिझौड़ गांव में रहने वाले संतोष उम्र 45 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर तेजाब पी लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।