Noida News : बिना मान्यता के चल रहा है गुरुकुल, शिक्षा विभाग ने जारी की नोटिस

Oct 22, 2024 - 10:10
Noida News : बिना मान्यता के चल रहा है गुरुकुल, शिक्षा विभाग ने जारी की नोटिस
Google image

Noida News : नोएडा के सेक्टर 115 में 14 वर्ष से बिना मान्यता के आर्य कन्या गुरुकुल वेद धाम चल रहा था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस मामले में संस्थान को नोटिस दिया है। चर्चा है कि इसे जल्द सील कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि यह गांव सोरखा में सरकारी जमीन पर बना है। करीब 1 साल पहले तक यह गुरुकुल आर्य समाज के पास था। गांव के कुछ लोगों ने स्थानीय कमेटी बनाकर गुरुकुल को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

Noida News : 

 जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार की अर्जी पर जांच की गई तो पता चला कि इसके संचालन की मान्यता नहीं है। उसके बाद इसे तत्काल बंद करने के लिए नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।