Noida News : नोएडा में महिला की गला घोंटकर कर पिलाया जहरीला पदार्थ, पति गिरफ्तार

Noida News : नोएडा के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की गला घोंटकर की गई हत्या के मामले में थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आरोपी पति को आज गिरफ्तार कर लिया।
Noida News : थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती पूजा की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आज मृतका के पति देवपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हत्या में प्रयुक्त तार भी बरामद की गई है। जिससे उसने महिला की गला घोंटकर हत्या की थी।
Noida News : उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिस मकान में उसकी पत्नी रह रही थी वह मकान आरोपी के नाम था। आरोपी नोएडा से अपने गृह जनपद चला गया था। उसकी पत्नी नोएडा छोड़कर वहां नहीं जाना चाह रही थी। आरोपी अपना मकान बेचने की फिराक में था। पत्नी का घर पर कब्जा होने के चलते मकान नहीं बिक रहा था। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी महिला के पास आया तथा उसे समझा कर घर ले जाने का प्रयास किया। जब महिला नहीं मानी तो उसने तार से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। इस घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसने महिला को जहरीला पदार्थ पिलाया जो कि मौत होने के कारण उसके गले के अंदर नहीं गया था।