Greater Noida News : गंग नहर में मिला 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव
Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के कल्दा गांव के पास गंग नहर में एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव आज सुबह को पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि कल्दा गांव के पास गंग नहर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं है।
SHO Police Station Badalpur Greater Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। पुलिस को आशंका है कि गंग नहर में नहाते समय उनकी डूबकर मौत हुई है। वहीं मौके पर मौजूद लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

