Noida News : पुलिस भी नहीं सुरक्षित: ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल की बाइक चोरी
Noida News : थाना फेस- वन में यातायात पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- 1 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कांस्टेबल पवन कुमार ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह यातायात पुलिस में कार्यरत है। डीएनडी टोल पर वह ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए कार्यरत थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल डीएनडी पुल के लूप की साइड में खड़ा की थी। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने वहां से उनकी बाइक चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
SHO Police Station Phase 1 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि चंदन महतो ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी स्कूटी सेक्टर 10 स्थित एक कंपनी के बाहर खड़ी की थी। वहां से अज्ञात बदमाशों ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

