Noida News : 600 वर्ग गज के प्लाट को लेकर चली गोली, दरोगा ने दर्ज करवाया मुकदमा

Jan 17, 2025 - 15:46
Noida News : 600 वर्ग गज के प्लाट को लेकर चली गोली, दरोगा ने दर्ज करवाया मुकदमा
Symbolic Image
Noida News : थाना एक्सप्रेसवे में तैनात एक उप निरीक्षक ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम मंगरौली में स्थित एक 600 वर्ग गज के प्लाट पर पांच लोग अपना-अपना दावा कर रहे हैं, तथा इस प्लाट को अपना बताकर बाउंड्री आदि करवा रहे हैं। इसके बारे में 14 जनवरी की रात को आपस में विवाद हुआ। जिसमें जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई।
Noida News :
 थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक अंशुल कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगरौली गांव में एक 600 वर्ग गज का प्लांट है। इस प्लांट पर पांच पक्ष अपना-अपना प्लाट होने का दावा कर रहे हैं। जिनमें हरेंद्र , नकुल, लछ्मी,प्रमोद, राहुल आदि हैं। उन्होंने बताया कि ये लोगों प्लाट को अपना- अपना बताकर उस पर बाउंड्री कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक के अनुसार 14 जनवरी की देर रात को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला की गोली अरुण नाम के व्यक्ति ने चलाई है। उनके अनुसार आसपास के लोगों से पूछताछ करने और सीसीटीवी देखने एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर फायरिंग की घटना प्रमाणित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना में विभिन्न पक्ष को कई लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक की शिकायत पर अरुण तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।