Noida News : विभिन्न जगहों से सात बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद

Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध शराब और अवैध हथियार बरामद किया है।
Noida News :
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने फजू शेख नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 26 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक बृजपाल सिंह ने मनोज पुत्र रोहित को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 29 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है। थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 45 पव्वा देशी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक उदित सिंह ने वीरेंद्र सिंह उर्वी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 60 पव्वा अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब बरामद किया है।थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रोहित नामक युवक को गिरफ्तार कर इसके पास एक चाकू बरामद किया है।
थाना फेस- दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने लवकेश कश्यप को गिरफ्तार कर इसके पास से 36 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक आस्था ने एक सूचना के आधार पर सलमान को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सोनू पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 26 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।