Noida News : गणतन्त्र दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात पुलिसकर्मी पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Jan 26, 2025 - 17:20
Noida News : गणतन्त्र दिवस पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात पुलिसकर्मी पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

 Noida News : देश के 76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के सूरजपुर स्थित रर्जव पुलिस लाईन्स के परेड ग्राउन्ड पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में गणतन्त्र दिवस भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उप्र बृजेश सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर, प्रथम परेड कमाण्डर सहायक पुलिस आयुक्त हेमन्त उपाध्याय, द्वितीय परेड कमाण्डर पवन कुमार तथा तृतीय परेड कमाण्डर राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।


 ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीणा (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार सहित समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य कमिश्नरेट के अधिकारी तथा गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहें।

गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान विगत वर्ष कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सराहनीय कार्य करने वाले 250 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया है। वहीं मुख्य अतिथि एवं पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।    

     
पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित पुलिस अधिकारीः-


सहायक पुलिस आयुक्त गोपनीय कामिनी राठौर को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक।
उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुण्डीर व लीडिंग फायरमैन सुग्रीव सिंह भदौरिया को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह।

निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक बजरंग कुमार निगम, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार चौबिया को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।

सहायक पुलिस आयुक्त विवेक रंजन राय (गोल्ड), निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा (गोल्ड), मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार (गोल्ड), आरक्षी रोहित कुमार (गोल्ड), निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे (सिल्वर), उपनिरीक्षक नवीन तोमर (सिल्वर), उपनिरीक्षक विपिन कुमार सागर (सिल्वर), उपनिरीक्षक जोगेन्द्र पाल सिंह (सिल्वर), मुख्य आरक्षी आशीष कुमार (सिल्वर), मुख्य आरक्षी रोहित कुमार (सिल्वर), मुख्य आरक्षी सुनील कुमार (सिल्वर), महिला आरक्षी पूजा देवी यादव (सिल्वर), महिला आरक्षी मोनी (सिल्वर), महिला आरक्षी चंचल (सिल्वर), आरक्षी यशवंत सिंह (सिल्वर), आरक्षी सचिन कुमार (सिल्वर), आरक्षी सचिन यादव (सिल्वर) को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया।

गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान विविध प्रदर्शिनी के दौरान आपातकालीन सेवा डायल-112 वैन, बम निरोधक दस्ता व श्वान दल, फॉरेंसिक वैन, पुलिस रेडियो वाहन, दंगा निरोधक वज्र वाहन द्वारा प्रतिभाग किया गया।  

नन्हें परिंदे व छात्र-छात्राओं को गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को पुलिस आयुक्त ने स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पुलिस आयुक्त को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य समारोह का समापन किया गया।