Noida News : सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध अवस्था में मौत

Jun 25, 2024 - 13:02
Noida News : सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध अवस्था में मौत
Symbolic image

Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida News : 

 थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि सी -17 सेक्टर 2 स्थित एक कंपनी में सतीश 55 वर्ष निवासी बहलोलपुर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। उन्होंने बताया कि वह आज गंभीर अवस्था में फैक्ट्री के अंदर मिले। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मदिरा के ज्यादा सेवन के चलते उनकी मौत हुई है। घटनास्थल पर शराब की काफी खाली बोतले मिली है।