Noida News : तीन मिनट 41 सेकेंड में पीड़ित के पास मदद करने पहुंच रही है पुलिस, प्रदेश मे मिला दूसरा स्थान

Jan 24, 2025 - 10:11
Noida News : तीन मिनट 41 सेकेंड में पीड़ित के पास मदद करने पहुंच रही है  पुलिस, प्रदेश मे मिला दूसरा स्थान
UP 112 Symbolic Image
Noida News : यूपी-112 पर सूचनाएं मिलने के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस औसतन तीन मिनट 41 सेकेंड में पहुंचकर मदद कर रही है। इसमें लगातार बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें कमिश्नरेट को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त यातायात/नोडल अधिकारी यूपी-112 गौतमबुद्धनगर के पर्यवेक्षण में पीआरवी वाहनों द्वारा कम समय में शीघ्र सहायता पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
Noida News :
 इसी क्रम में इस जनवरी में यूपी-112 के पीआरवी वाहनों पर 16 जनवरी से 22 जनवरी तक माह जनवरी के तीसरे सप्ताह में कुल 6,225 सूचनाएं प्राप्त हुईं। सूचनाएं मिलने के बाद बेहद कम समय में पुलिस पीड़ित तक पहुंच गई। पुलिस के पीड़ित तक पहुंचने का औसत समय तीन मिनट 41 सेकेंड रहा। वहीं, रात के समय में रास्तों, फुटपाथ, बस स्टैंड आदि स्थान पर सोने वाले लगभग 28 असहाय गरीब व्यक्तियों को अभियान के तहत इस सप्ताह में यूपी-112 द्वारा रेन बसेरा में भेजा गया। जिसकी जनता के व्यक्तियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। समय-समय पर पीआरवी वाहनों के रूटचार्ट में प्राप्त होने वाली सूचनाओं के आधार पर जिस क्षेत्र में सबसे ज्यादा इवेंट होते हैं, वहां पर पीआरवी वाहन की संख्या के साथ-साथ भ्रमण का समय भी बढ़ाया गया है जिससे पीड़ित को जल्द से जल्द पुलिस सहायता प्राप्त हो सके। इस कार्य प्रणाली से कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।