Noida News : फ्लैट खरीदारों को मिलेगा मालिकाना हक: बृजेश पाठक

Sep 15, 2025 - 20:10
Noida News : फ्लैट खरीदारों को मिलेगा मालिकाना हक: बृजेश पाठक
फ्लैट खरीदारों को मिलेगा मालिकाना हक: बृजेश पाठक
Noida News : फ्लैट खरीदारों को मिलेगा मालिकाना हक: बृजेश पाठक
Noida News : फ्लैट खरीदारों को मिलेगा मालिकाना हक: बृजेश पाठक
Noida News : फ्लैट खरीदारों को मिलेगा मालिकाना हक: बृजेश पाठक

Noida News : उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों रुपये देकर घर खरीदने वाले लोगों को उनका मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। रजिस्ट्री नहीं होने की कई शिकायत मिली है। अधिकारियों से समीक्षा बैठक में पूछा जाएगा कि कहां परेशानी आ रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी मुद्दा उठाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कार्यकर्ताओं ने उनके सामने अपनी समस्याओं को रखा। कई कार्यकर्ताओं के इस दौरान आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों से मिलने जाते हैं तो कोई भी अधिकारी उनसे मिलता नहीं है। उन्हें घंटों इंतजार कराया जाता है।

 उन्होंने कहा की धारा 10 के नोटिस के तहत किसानों को तंग किया जा रहा है। इस मुद्दे को भी हल करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है वह हमें बताएं हम उनका हल करेंगे। नोएडा स्तर से जो समस्या हल नहीं होगी उसे हम लखनऊ में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि हमारी अपनी सरकार है। इसके लिए जो भी हमें करना होगा जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जो सरकारी थी वह जनता के हित के लिए काम नहीं कर रही थी। गौतम बुद्ध नगर में गुंण्डो का राज था। उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में हर जिले में एक मिनी मुख्यमंत्री था, तथा ये लोग लूट खसोट और गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रहे थे। बीजेपी की सरकार जब से आई है तब से गौतम बुद्ध नगर में विकास की बयार आई है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर विश्वविद्यालय और नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारो के लिए हॉस्टल बनावा रहे हैं। उसमें भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसे हम सीएसआर फंड से बनवाने की प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर देश व प्रदेश की धड़कन है। इसके विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। पहले यहां एक-एक हफ्ते बिजली नहीं आती थी। भाजपा सरकार में हर सुविधा लोगों को मिल रही हैं। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) संस्थान में सिटी स्कैन और डिजिटल एक्स-रे की बेहतर सुविधाएं निवासियों को मिल सकेंगी। इससे पहले वह नोएडा के सेक्टर 141 स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ी शाहदरा में गए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विद्यार्थियों से उनकी क्लास में बैठकर बातचीत की।